Translate

Monday, July 29, 2019

गंगा में डूबा कांवरिया, नहीं लगा सुराग

सीतापुर से कांवर चढ़ाने आया था युवक
सुबह 5 बजे के करीब मेहंदी घाट पर हुई घटना

मानीमऊ,कन्नौज।।सीतापुर जनपद से कांवड़ लेकर आया एक कांवरिया गंगा नहाते समय डूब गया। काफी प्रयास के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस गोताखोरों की सहायता से उसकी तलाश में जुटी हुई है।रविवार सुबह जनपद सीतापुर से कांवरियों का जत्था मेहंदीघाट कन्नौज पर गंगाजल भरने के लिए आया था। सुबह करीब 5 बजे कांवरिये गंगा स्नान कर रहे थे, उसी समय एक कांवरिया गंगा के तेज बहाव में बह गया। साथी कांवरियो ने शोर मचाया तो वहां पुलिस पंहुच गई। पुलिस ने गोताखोरों को लगाया लेकिन कांवरिए का कोई पता नहीं चला। साथियों ने बताया कि डूबे कांवरिये का नाम मुनीष पुत्र सोनेलाल है और वह जनपद सीतापुर के थाना महोली अंतर्गत ग्राम पकरिया पांडे का रहने वाला है। सावन माह के दूसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए वह मेहंदी घाट से गंगाजल भरने आये थे। इस समय गंगा जी पूरे उफान पर हैं। नहाते समय मुनीष गहराई में चला गया। धार तेज होने के कारण वह बह गया। पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश में जुटे थे। साथियों ने बताया कि मुनीष मानसिक रूप से परेशान रहता था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। उससे छोटे दो भाई आशीष और नैमिष हैं। इस घटना से साथी कांवरिये दुखी हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पीएसी के गोताखोरों को बुलाया गया है। युवक की तलाश की जा रही है। गंगा जी मे बाढ़ होने के कारण दिक्कत आ रही है।

मुशर्रत अली ब्यूरो चीफ कन्नौज
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: