Translate

Thursday, December 21, 2017

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 26 दिसंबर से 31 जनवरी 2018 तक

फ़िरोज़ाबाद।  अपर जिलाधिकारी उदय सिंह ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 26 दिसंबर से 31 जनवरी 2018 तक बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से घर घर जाकर मतदाता सूची संशोधन का एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों का आलेख प्रकाशन 26 दिसंबर को होगा जबकि इनका अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी को किया जाएगा। इसमें 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं के नाम सम्मिलित हो सकेंगे। इस विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में समस्त नागरिकों को पंजीकृत करनें के साथ एवं नामावली में दर्ज नाम, पता एवं अन्य विवरण सही  किया जायेगा। इस कार्यक्रम में बूथ लेवल  एजेंट भी सहयोग करंेगेेे। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार एक बूथ लेवल एजेंट द्वारा एक बार मे 10 एवम पूरे पुनिरिक्षण कार्यक्रम के दौरान 30 फार्म जमा कराए जा सकते हैं। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस पुनरीक्षण अभियान में 31 दिसंबर, 7 जनवरी, 21 जनवरी, तथा 28 जनवरी को विशेष कैंप लगाकर आपत्तियां एवं दावे प्राप्त किए जाएंगे जिनका निस्तारण 8 फरवरी तक किया जाएगा 9 फरवरी से 19 फरवरी तक डाटा बेस में अपडेट करने के बाद 21 फरवरी को फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: