Translate

Sunday, February 25, 2024

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश भी होंगे शामिल

आगरा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज आगरा में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी और सपा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करीब ढाई घंटे आगरा में रहेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शाम को राजस्थान के धौलपुर में प्रवेश कर जाएंगे। यात्रा के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है। अभी तक राहुल गांधी की यात्रा से दूर रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को आगरा में उनके साथ नजर आएंगे। सात साल बाद दोनों एक बार फिर आगरा में रोड शो करेंगे। मणिपुर से शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न राज्यों में होती हुई उत्तर प्रदेश में चल रही है। यह यात्रा 25 फरवरी को हाथरस के सादाबाद से दोपहर दो बजे आगरा के टेढ़ी बगिया पहुंचेगी यहा पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राहुल गांधी एवं अखिलेश यादव 100 फुटा रोड तक पैदल मार्च करेंगे। यह यात्रा शाहदरा, नुनिहाई, अम्बेडकर पुल, यमुना किनारा, लाल किला, मॉल रोड, बुंदू कटरा से नगला पदमा होते हुए तेहरा पर जनसभा करेंगे। इसमें भाजपा राज में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर जनता से रूबरू होंगे। शाम को करीब 4:30 बजे भारत जोड़ो न्याय यात्रा धौलपुर में प्रवेश कर जाएगी।लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन में कांग्रेस और सपा के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल होने के बाद अखिलेश यादव अब राहुल के साथ दिखेंगे। यात्रा को लेकर सपाइयों ने भी तैयारी भी शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ सपा नेता ने अखिलेश यादव के कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष न्याय यात्रा में शामिल हो गए।

रिपोर्ट : सोनू सिंह
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: