Translate

Thursday, December 28, 2017

चेयरमैन आशा देवी चक ने फतेहाबाद को स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठा लिया

ब्यूरो समाचार
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
फतेहाबाद। नगर पंचायत फतेहाबाद के चेयरमैन का पद सँभालने के साथ ही चेयरमैन आशा देवी चक ने फतेहाबाद को स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठा लिया है। चेयरमैन आशा देवी चक ने अपने सभासदों के साथ के वार्ड 13 मल्लाह टूला क्षेत्र में पहुंची। जहाँ गंदगी देखकर चेयरमैन आशा देवी चक ने खुद झाड़ू उठा ली और सफाई में जुट गयी। फिर क्या था चेयरमैन आशा देवी के साथ सभासद और क्षेत्रीय लोग भी इस अभियान में जुट गए। सभी लोगों ने वार्ड 13 के अलावा वार्ड 5 में भी सफाई अभियान चलाया।इस अभियान के दौरान फतेहाबाद चैयरमेन आशा चक ने क्षेत्र की जनता को स्वछता के मायने समझाये और सभी से अपने अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील भी की। जिससे पूरा फतेहाबाद साफ़ सुथरा बन सके। इस मौके पर मुख्य रूप से सभासद लोटन सिंह वर्मा, सभासद गुड्डू खां, सभासद विनोद गुप्ता (नगर अध्यक्ष), यदुवंश वर्मा, रूबी दीक्षित, कौशल चक, मनीष चक, लोकेश तरुण असौलिया नगर मंत्री युवा मोर्चा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments: