Translate

Friday, December 29, 2017

निर्धन व असहाय लोगों को क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कंबल वितरित किए

मोहम्मदी लखीमपुर खीरी। तहसील सभागार में क्षेत्र के दर्जनों गांव एवं कस्बा के निर्धन व असहाय लोगों को क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कंबल वितरित किए। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे विधायक ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास का जो नारा दिया था। उसके तहत सभी वर्गों को ठंड से बचाव हेतु या कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें सभी लाभार्थियों को कंबल दिया जाएगा करीब एक दर्जन से अधिक गांव के निर्धन और बेसहारा लोगों को एक-एक कंबल वितरित किया गया।इस मौके पर उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय आनंद कोतवाली प्रभारी दिलेश कुमार सिंह कस्बा इंचार्ज जेपी यादव भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता दिनेश गुप्ता सुशील त्रिवेदी वैभव प्रताप सिंह आशीष त्रिवेदी शिवेंद्र प्रताप सिंह मनोज गुप्ता सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सत्य प्रकाश शुक्ला ने किया।

दिनेश सिंह सोमवंशी ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: