Translate

Wednesday, December 27, 2017

सड़क दुर्घटना में श्री महादेव कम्पनी का कर्मचारी घायल

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
लालगंज रायबरेली। आधुनिक रेलकोच कारखाने के अन्दर सेल शाप के सामने हुयी सडक दुर्घटना मे श्री महादेव कम्पनी का कर्मचारी उमेश कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया है। साथी कर्मचारियों के द्वारा उसे रेलवे के अस्पताल ले जाया गया जहां से हालत गम्भीर होने के चलते जिला अस्पताल रायबरेली रिफर किया गया। बताया जाता है कि बुलन्द शहर निवासी उमेश कुमार बाइक से काम पर जा रहा था तभी यूपी 32 ईएन 8409 इण्डिका कार के चालक ने तेजी से वाहन चलाते हुये बाइक मे ठोकर मार दी। जिससे बाइक चालक उमेस गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। चिकित्सकों की माने तो उसका एक पैर टूट गया है। सिर मे गम्भीर चोटें आई है। इण्डिका कार को रेलकोच के अधिकारियों ने एक एजेन्सी से ले रखी है। इण्डिका कार का उपयोग अधिकारियों के आने जाने मे होता है।

No comments: