Translate

Sunday, December 31, 2017

कार्यकर्ताओं के साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा : अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार

आगरा । जनपद में समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार का प्रथम वार पार्टी कार्यालय आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। निकाय चुनाव में ताजनगरी में समाजवादी पार्टी की करारी हार के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के कई जिले और महानगर अध्यक्षों को बदला दिया है। उस कड़ी में महानगर अध्यक्ष रहीउद्दीन के स्थान पर चौधरी वाजिद निसार को आगरा की जिम्मेदारी सौंपी गई। चौधरी वाजिद निसार के महानगर अध्यक्ष बनने पर प्रथम बार कार्यालय आगमन पर पार्टी जनों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा में किसी चुनाव में जीत जैसा जश्न का माहौल था। महानगर अध्यक्ष की ताजपोशी पर जश्न के रूप में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की। महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार अपने काफिले के साथ कार्यालय पहुंचे और विधिवत तरीके से महानगर अध्यक्ष ने अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। सपा के किसी कार्यकर्ता का प्रशासन उसका गलत तरीके से उत्पीड़न करता है तो शासन प्रशासन की ईट से ईट बजा दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2019 के लोकसभा चुनावों में कमर कसने व बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का आव्हान किया। साथ ही पार्टी हाईकमान द्वारा महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कुलदीप सक्सेना, महाराज सिंह धनगर, रोहित यादव, श्याम भोजवानी, ममता टपलू, धारा सिंह यादव, सरिता यादव, मुकेश यादव, राहुल चतुर्वेदी, अनूप यादव, फिरोज मौजूद रहे ।

सोनू सिंह जिला संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: