Translate

Thursday, December 28, 2017

ट्रक में घने कोहरे के कारण एसी बस जा घुसी,यात्री घायल

फ़िरोज़ाबाद।। जनपद के थाना सिरसागंज क्षेत्र और नगला खंगर क्षेत्र के बॉर्डर लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दिल्ली आनंद विहार से चली एसी बस मध्य रात्रि डेढ़ बजे करीब आगे चल रहे ट्रक में घने कोहरे के कारण जा घुसी। जिससे बस में सवार तीन सवारियां घायल हो गयीं। वहीँ चालक स्टेयरिंग के पास फंस गया। घायलो को 108 द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। चालक वैसे बोल रहा था। सम्भवता हड्डी नीचे पैरो के पास टूटने की आशंका जताई जा रही थी। सम्भवत उसे वहाँ से सीधे आगरा भेजा गया। शिनाख्त नहीं हो सकी। घायलो में दिल्ली के पालम निवासी 28 वर्षीय रेनू पत्नी श्याम बहादुर सिंह, 28 वर्षीय अब्दुल्ला अंसारी पुत्र आसिब अंसारी निवासी सांगीपुर प्रतापगढ़, 35 वर्षीय पुनीत कुमार पुत्र राम सिंह हैं। जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल रेनू के साथ आये उनके भतीजे सनी ने बताया वे दिल्ली आनन्द विहार से बस में सवार होकर अपने पैतृक घर अमेठी जा रहे थे। इस मामले में एसओ सिरसागंज ने पूरी जानकारी कठफोरी चौकी इंचार्ज एसआई सर्वेश कुमार से लेने की बात कही। एसआई सर्वेश कुमार का कहना था नगला खंगर का मामला है। नगला खंगर एसओ का कहना था सिरसागंज थाने का मामला है। बाद में बताया दोनों थाने का बॉर्डर पड़ता है। एक्सप्रेस वे पर आगे चले ट्रक में एसी बस घुसी थी। जिसमें तीन घायल हुए थे जिन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया है। चालक आगे फंस गया था गंभीर घायल था उसे भी दूसरी एम्बुलेंस से भेज दिया गया था।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: