Translate

Tuesday, June 8, 2021

जेल से छूटकर आए अभियुक्त ने आरोप लगाने वाली 35 वर्षीय महिला को कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी

महराजगंज, रायबरेली। दिन ब दिन अपराध बढ़ता जा रहा है कब कहां लाठी डंडा चल जाए, कब किसकी हत्या हो जाए, कब लूट हो जाए पता ही नही चलता, इन दिनों महराजगंज कोतवाली चर्चा में है, एक के बाद एक वारदातों से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। जानकारी के अनुसार बीती रात कोतवाली क्षेत्र के ककरहिया मजरे दौतरा में जमानत पर जेल से छूटकर आए अभियुक्त ने आरोप लगाने वाली 35 वर्षीय महिला को कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही महराजगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह मय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँची। कई घंटे बाद कड़ी मशक्कत करने पर आरोपी अभियुक्त रामखेलावन को गांव से गिरफ्तार कर लिया। गीता देवी पत्नी रामफेर सोमवार की देर शाम अपने घर पर बाहर बैठी हुई थी तभी अभियुक्त रामखेलावन पुत्र चौहान कुल्हाड़ी लेकर आ गया और उसे देखते ही गालियां देते हुए उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला करना शुरू कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव कोतवाली पहुंचे उसके बाद प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह के साथ घटना स्थल पहुंच कर जांच पड़ताल किया और पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा संबंधित मामले में कड़ी कार्यवाही की जायगी और गहनता से जांच पड़ताल किया जा रहा है।

रिपोर्ट : जावेद आरिफ 
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: