Translate

Friday, September 28, 2018

भाकियू भानु के नए प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज यादव का हुआ स्वागत

आगरा। भारतीय किसान यूनियन भानु के नए प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज यादव उर्फ मोनू का जगह-जगह स्वागत हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष अपने कार्यालय आगरा से गाड़ियों के काफिले के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा भानुप्रताप सिंह के निवास गांव जलेसर जा रहे थे। रास्ते में राष्ट्रीय सचिव बौबी यादव कर कार्यालय जमालनगर भैंस में गाड़ियों को रोककर उनसे मुलाकात की। साथ ही राष्ट्रीय सचिव ने उन्हें नए प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।  जिसमें यूनियन के  कार्यकर्ताओं द्वारा नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज यादव का फूल-माला पहनाकर स्वागत कर सम्मान किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि मुझे संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसका में पालन करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी व योगी सरकार में किसान परेशान है। बीजेपी सरकार में किसान भुखमरी के कगार पर है।  सरकार किसानों के बारे में नहीं सोच रही है। इस बारे में वे राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा भानुप्रताप सिंह से बार्ता कर किसानों के हित में आगे की रणनीति बनाएंगे। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव बौबी यादव, डॉ विजय यादव, जान मोहम्मद, पंकज कुमार, राकेश बघेल, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे थे।

सोनू सिंह ब्यरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र

No comments: