Translate

Monday, September 24, 2018

माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन और पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पहली बार फिटकरी की गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कर श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण का संदेश दिया

फिरोजाबाद।। दस दिवसीय विसर्जन के अंतिम दिन अंनत चौदस के अवसर पर गाजे बाजे और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ सुगन्धित अबीर गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालुओं के बीच श्री गणेश जी महाराज ने अगले वर्ष फिर से आने का वादा करते हुए अपने भक्तों से विदाई ली। घरों और मुहल्लों में स्थापित की गई प्रतिमाओं को श्रद्धालु निजी कार एवं दुपहिया वाहनों, ट्रैक्टर, मेटाडोर और हथठेल पर रखकर विसर्जन स्थल पर पहुंचे। रविवार की प्रात: से ही शहर की राहों पर भक्तों का हुजूम दिखाई दे रहा था। सोहन मार्केट मित्र मंडल की विसर्जन शोभायात्रा का शुभारंभ करुणा निधि गर्ग ने आरती उतार कर किया। जीके शर्मा आदि उपस्थित थे। वहीं विभव नगर से भी धूमधाम के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकली। ऑर्चिड ग्रीन में भी गणपति की धूम रही।श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित यमुना तलहटी के पास बनाये गये प्राचीन पवित्र कुंडों के अतिरिक्त रसीदपुर कनैटा, ढोलपुरा के तालाब, मुस्तफाबाद नहर, भूड़ा नहर, जाजुमई पुल व अन्य स्थानों पर प्रतिमाओं का विधि विधान से पूजन कर  विसर्जन किया। आठ से दस वर्ष तक के बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला जो गणपति भगवान की प्रतिमा को लेकर विसर्जन के लिए पहुंचे। युवाओं के साथ महिलाएं भी विसर्जन यात्राओं में शामिल हुई। जहां एक तरफ प्रशासनिक अधिकारी निर्वाचन कार्य में व्यस्त होने के बावजूद भी सभी विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाओं को बनाने का प्रयास कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्थाओं के साथ जनआधार कल्याण समिति के नेतृत्व में अन्य सामाजिक संगठन भी सहयोग कर रहे थे। तालाबों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा राजेश सिंह (SP city) एवं अभिषेक कुमार राहुल (CO city) ने लिया। मा•नितेश अग्रवाल जैन (वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व निदेशक खादी ग्रामोद्योग उत्तर प्रदेश सरकार) ने फीता काटकर कुष्माण्डनी कुंड पर एक दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ  किया। जनपद फिरोजाबाद के ग्राम चन्द्रवाड़ स्थित कुष्माण्डनी कुंड पर समाजसेवी संस्थाओं द्वारा पहली बार स्थापित किये गए फिटकरी की गणेश प्रतिमा के समक्ष प्रवीन भटनागर (उपाध्यक्ष जनआधार कल्याण समिति/वरिष्ठ अधिवक्ता जनपद न्यायालय फिरोजाबाद) तथा मुकेश बंसल (बाबा) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित तथा गणेश आराधना के बाद प्रसाद वितरण किया। जनआधार कल्याण समिति के नेतृत्व में जागरूकता अभियान के अंतर्गत उदित गर्ग (सचिव - राष्ट्रीय जन कल्याण समिति), जफ़र आलम (निदेशक - चिराग सोसाइटी एवं चाइल्ड लाइन), सीमा गुप्ता (सचिव -  सेवा पथ जन कल्याण समिति), विवेक अग्रवाल (सचिव - विश्व भारती जन कल्याण समिति), योगेंद्र जैन (श्री दिगम्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र चन्द्रवाड़), शाकिर मंसूरी (भारतीय जन सेवा समिति), मुकेश बंसल (बाबा), अमृत कौर, पंकज मिश्रा, हरिओम शर्मा (रग्घी), रूमाल सिंह वर्मा, पंकज जैन पुजारी, वीना राठौर, सीमा निमेष, स्वाति चौहान, पूनम सविता, उल्लास गर्ग एवं जनआधार कल्याण समिति से मधुकर वर्मा, विजय कुमार वर्मा, विवेक शर्मा, सौरभ अग्रवाल (डिशू), कश्मीर सिंह, पूजा बंसल व अन्य सहयोगी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के लिये जागरूक किया। जनआधार कल्याण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पर्यावरण हित में किये जा रहे कार्य के लिए संस्था के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं व प्रशासनिक अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: