Translate

Thursday, September 27, 2018

मुसीबत में मदद के लिये डॉयल करें टोल फ्री नंबर: 181/1090/1098/100

प्रभारी निरीक्षक (महिला थाना) ने किया जागरूक

फिरोजाबाद।। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सविता सेंगर (प्रभारी निरीक्षक महिला थाना) ने पंडित मुरारीलाल गर्ल्स इण्टर कॉलेज, रसीदपुर कनैटा में छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली विभिन्न सेवाओं जैसे डायल 100,  महिला हैल्पलाईन 1090, आशा ज्योति केंद्र:181, चाइल्ड हैल्प लाइन: 1098 सहित सोशल मीडिया, ट्विटर सेवा की जानकारी देते हुए नारी सशक्तिकरण व आत्मरक्षा के विषय में विस्तार से बताया। प्रभारी निरीक्षक सविता सेंगर ने नारी सशक्तिकरण के विषय में समझाते हुए कहा कि महिलायें किसी भी समाज का स्तम्भ है। हमारे आस पास महिलायें , सहृदय बेटियां, संवेदनशील माताएं, सक्षम सहयोगी और अन्य कई भूमिकाओं को बड़ी कुशलता व सौम्यता से निभा रहीं है। लेकिन आज भी दुनिया के कई हिस्सों में समाज उनकी भूमिका को नजरअंदाज करता है। इसके चलते महिलाओं को बड़े पैमाने पर असमानता, उत्पीड़न, वित्तीय निर्भरता और अन्य सामाजिक बुराइयों का खामियाजा सहन करना पड़ता है । कभी भी ऐसी किसी स्थिति में घबराना नहीं बल्कि आत्मविश्वास को जागृत करते हुए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेना चाहिए। अपने शुभचिंतकों को अवगत कराते हुए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सेवा 1098 (नाबालिग लड़कियों के लिए), 181 व 1090 (महिलाओं के लिए) अथवा डॉयल 100 पर सूचना/ शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। प्रभारी निरीक्षक सविता सेंगर के साथ महिला कास्टेबल सीमा, सरोज, मीरा एवं महिला थाना से S.O. व हमराह सुशीला, रजनीश, महिला कास्टेबल व चालक माघवेन्दृ उपस्थित रहे।

कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: