Translate

Saturday, September 29, 2018

शाहजहाँपुर नगर में भी बंदी का दिखा पूर्ण असर

शाहजहाँपुर।। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पूर्णता बंदी का असर देखनें को मिला है| यहाँ पर व्यपारियों ने एक दूसरे का सहयोग कर अपनें अपनें सभी प्रतिस्ठान बंद रखकर सरकार का विरोध किया| व्यापारियों ने कहा की भाजपा सरकार ने जो भी वादे किये वह सभी खोखले साबित हुए हैं| महंगाई का यह आलम है|की गरीब मजदूर व्यक्ति अपना खर्च कैसे चलाये क्यूंकि सब्जी से लेकर सभी जरूरतों की चीजों पर महगाई की मार है| उधर व्यापारियों ने कहा की डीजल और पेट्रोल की बढती कीमतों से व्यापारियों का तो हाल ही बुरा है|जबकि भाजपा सरकार ने कहा था की डीजल और पेट्रोल gst के दायरे में लायेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिस कारण हम लोगों को आज भारत बंद कर सरकार के खिलाफ भारत बंद का आवाहन करना पड़ा और सफल भी रहा| व्यापार मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता ,ब्यापारी नेता सचिन वाथम सहित हजारों व्यापारी समर्थक मौजूद रहे।

शाहजहाँपुर से आशीष कुमार वैश्य की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: