Translate

Wednesday, September 26, 2018

कन्चौसी को दिया नगर पंचायत का दर्जा अब होगा विकास

कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
कानपुर।  कानपुर देहांत के कनचौसी पहुचे मुख्यमंत्री पहुंचे  याणकारी योजनाओं को  घर घर पहुंचाकर लाभ दिया जा रहा है  गुंडई कतई नही चलेगी ।लूटपाट छेड़छाड़ गुंडा गर्दी पर लगा विराम । उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी शक्ति के रूप में दिख रहा है। भाजपा सरकार मे देश व प्रदेश में गुंडागर्दी और आतंकवादको पनपने नही दिया जाएगा शिक्षकों की भर्ती पूर्ण तरीके से  पारदर्शिता पूर्वक होगी। किसी के साथ नही होगा भेद भाव।सम्मान के लिए जनता के बीच में शौचालय दिए जा रहे है।कोइ भी  पात्र व्यक्ति बिना आवास के नही रहेगा।आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत 6 करोड़ लोगो को सीधे  योजना का लाभ दिया गया।10 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे। और 5 लाख की बीमा राशि भी मिलेगी।कंचौसी कस्बे की सारी सड़कों का होगा सौंदर्यीकरण कर किया जाएगा चौड़ा।कंचौसी कस्बे की अर्से से चल रही मांग को भी मुख्यमंत्री ने पूरा कर कस्बे को टाऊन एरिया की भी सौगात दे दी। रनिया कानपुर देहात को भी नगर पंचायत का दर्जा मिल गया कंचौसी कस्बे में 132 केवीए विधुत सब स्टेशन की भी सीएम आदित्य नाथ योगी जी ने  घोषणा की ।सी एम् योगी के उड़न खटोला  उतरते ही जनता द्वारा जय श्री राम के नारे लगाए गए।हैलीपेड से फ्लीट द्वारा सांसद देवेंद्र सिंह भोले के माता पिता को श्रद्धाजलि दी ।उसके बाद विद्यालय परिसर में सांसद की माता कनक रानी पिता दर्शन सिंह की मूर्ति का अनावरण कर सीधे सीएम योगी जनसभा को संबोधित किया । मुख्यमंत्री कस्बे में 5 बजे पहुंचे।और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।।अकबरपुर सांसद द्वारा स्वागत भाषण भी किया गया और सांसद व् उनके परिवारीजनों ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भी भेट किये। और सांसद देवेंद्र सिंह भोले की भूरि भूरि प्रशंसा भी की।मुख्यमंत्री मंच पर जैसे चढ़े और विशाल भीड़ को देखा तो सांसद की प्रशंसा भी मंच से कर दी ।उन्होंने कहा कंचौसी जैसे कस्बे में उनके माता पिता द्वारा एक विशाल महाविद्यालय व् बालिका इंटर कालेज दिया ।माता पिता को कैसे भुलाया जा सकता है।शिक्षा के क्षेत्र में कंचौसी में जो नींव डाली गई है इससे विद्यार्थियों का भविष्य संवरेगा।प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि हमारे लोकसभा के साथी देवेंद्र सिंह भोले द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किया गया कार्य बहुत ही सराहनीय है ।इस विशाल आयोजन को देखकर मुझे व् मुख्यमंत्री जी को बेहद प्रसन्नता हो रही है।।उन्होंने अकबरपुर सांसद को बधाई भी दी। और कहा कि औरैया इटावा ,कनौज  तीन जिलों का संगम है।।पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपनो को साकार कर विकास किया जा रहा है।औरय्या, कानपुर देहात ,कानपुर महानगर के सभी विधायक, जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे। वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से सांसद के परिवारीजनों में हाकिम सिंह , राजेंद्र सिंह राजू  त्रिभुअन सिंह प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह ने भी प्रतीक चिन्ह भेंट कर मुलाक़ात की।

No comments: