Translate

Sunday, September 23, 2018

बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया भूख हड़ताल

रायबरेली ।।  जिले के बिजली विभाग के अभियंताओ ने आज विभागीय कार्यशैली से नाराज होकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर सांकेतिक की भूख हड़ताल की।इस हड़ताल को जिले के सभी जूनियर व सहायक अभियन्ता ने सहयोग किया।साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगे नही मानी जाती है तो हम शक्ति भवन पर भूख हड़ताल करेंगे। जानकारी के अनुसार बिजली विभाग द्वारा भत्तो के न मिलने व सुरक्षा की व्यवस्था न होने पर साथ ही रिक्त पदों पर आउट सोर्सिंग के जरिये भर्ती करने से अभियंता नाराज है।और इसी के चलते उन्होंने राज्य विधुत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के बैनर तले  आज सांकेतिक भूख हड़ताल की।ये हड़ताल एक दिवसीय है और इसमें जिले के समस्त अभियंताओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज की लगभग दो दर्जन अभियन्तओ ने कार्यक्रम में सहभागिता की। विधुत विभाग के बछरांवा में तैनात अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि हम लोगो को पेट्रोल भत्ता नही मिल रहा है इसके अलावा हमारी और भी कई जायज मांगे है।अगर ये नही मानी जाती है तो हम शक्ति भवन पर प्रदर्शन करेंगे।तब भी बात न बनी तो 2 अक्टूबर से सत्याग्रह किया जाएगा।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: