Translate

Tuesday, September 25, 2018

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती क्षेत्र के कई बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई

मोहम्मदी,लखीमपुर खीरी।। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर क्षेत्र में  सैकड़ों जगह बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एकत्र होकर कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें चर्चा के दौरान बताया गया। मोहम्मदी बड़े शिवालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संघ शाखा का शुभारंभ किया गया था। उस दिन से निरंतर यहां पर शाखा लगाई जा रही है।बड़े सौभाग्य की बात है।ऐसे महापुरुष का मोहम्मदी जैसी छोटी जगह पर रहना रहा हो वह आज हमारे लिए बहुत खुशी का दिन है। जानकारी में यह भी बताया हमारी भारतीय जनता पार्टी को उनके पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा के निवास पर आयोजित हुआ। वहीं दूसरी तरफ आर बी मेमोरियल स्कूल प्रबंधक रवि शुक्ला राम जानकी मंदिर हनी मेहरोत्रा शंकरपुर छावनी इसके अलावा छोटी देवी मंदिर पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने आयोजित सभा में पंडित जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला सहित नगर में दर्जनों जगह  कार्यक्रम आयोजित हुआ।इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रामजी रस्तोगी प्रवीन मेहरोत्रा रितेश शुक्ला पुनीत बाजपेई आशीष गुप्ता पवित्र गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष दुर्गा मेहरोत्रा हनी मेहरोत्रा समाजसेवी शिवम राठौर कार्यक्रम का सफल संचालन समाजसेवी गोविंद गुप्ता ने किया।

लखीमपुर खीरी से दिनेश सिंह सोमवंशी की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: