Translate

Monday, September 24, 2018

आस्था का सैलाब गणेश विसर्जन को निकली भक्तों की टोली

आगरा। अनंत चतुर्दशी के पर्व पर 10 दिन तक चले गणेश उत्सव की शहर में धूम रही। धूमधाम से  गणपति बप्पा'अगले बरस तू जल्दी आ' कह कर अनंत चौदस के मौके पर रविवार सुबह से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए गली मोहल्लों से टोलियां  निकलनी शुरू हो गई बैंड बाजों के साथ गुलाब उड़ाते हुए वक्त यमुना में गणेश विसर्जन को पहुंचते रहे शहर की सड़कों पर गणेश के जय जयकारों से वातावरण  भक्ति मय से गूंज उठा  वहीं पुलिस प्रशासन ने भी भक्तों की सुरक्षा के बंदोबस्त के  इंतजाम के साथ गणपति बप्पा प्रतिमा विसर्जन में सहयोग किया  प्राप्त जानकारी के अनुसार हर वर्ष की भांति घर घर में गणेश पंडाल सजाए गए 10 दिन की गणेश भगवान की सेवा के बाद रविवार को अनंत चौदस के मौके पर गणेश विसर्जन किया गया जिन की टोली सुबह से ही निकलना शुरू हो गई गुलाल उड़ाते भक्ति के माहौल में निकले गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के साथ भक्तों की टोली यमुना पर पहुंची यहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया जहां सुरक्षा का इंतजाम स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया शहर की सड़कों पर उड़ते लाल बाग गणेश जय जयकारों से वातावरण भक्ति में नजर आया  हर सड़क और हर घाट पर लोगों का हुजूम उमड़ता नजर आया। हर कोई नाचते-गाते हुए गणपति बप्पा मोरिया का गीत गुनगुना रहे थे आगरा में सबसे महत्वपूर्ण दीवान जी का मोहल्ला स्थिति सिकरवार मंदिर में गणपति बप्पा की मूर्ति आकर्षण का केंद्र रहने के साथ गुलाल की होली देखने वाली थी।शाम तक लगभग 4000 से अधिक  गणपति बप्पा की मूर्तियां विसर्जित की गईं।

सोनू सिंह ब्यरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र

No comments: