Translate

Sunday, September 23, 2018

कागजों में सिमटा स्वच्छता का अभियान,लगे गंदगी के ढेर

आगरा।। सरकार विकास के वादे करती है लेकिन जब धरातल पर नजर पड़ती है तो दावों की पोल खुलती ही नजर आती है ऐसा ही नजारा रावली क्षेत्र का देखने को मिला जहां नगर निगम की मेहरबानियां के कारण स्वच्छता का अभियान कागजों में ही सिमट कर रह गया वहीं  सफाई न होने की वजह से रावली कूड़े से अट गया है। शहर का कोई ऐसा चौक व चौराहा नहीं होगा। जहां पर गंदगी के ढेर न लगे हों। गंदगी के ढेर लगे होने के कारण लोगों का वहां से निकलना दूभर हो गया है। यहां तक कि लोग वहां से मुंह पर कपड़ा ढांप कर निकलने को मजबूर हैं। नगर निगम के कर्मचारियों के उपेक्षित रवैये के चलते रावली व अन्य अनेकों जगहों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। सफाई कर्मचारियों द्वारा गंदगी के ढेर न उठाने की वजह से हवा के हल्के झोंके से भी गंदगी लोगों के घरों तक जा रही है अनिल शर्मा  के निवास के नजदीक भोलेनाथ शिव मंदिर सड़क पर बिखरा कूड़ा वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति को अखर रहा है। यहां पर कूड़ा डस्टबिन से निकलकर सड़क पर फैल गया। आवारा पशुओं के उक्त ढेर में मुंह मारने की वजह से कूड़ा और ज्यादा बिखर रहा है। यह भी नहीं है कि इस बारे में इलाके के लोगों ने जिला प्रशासन को कई बार सूचना दी लेकिन आज तक जिला प्रशासन ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है।
यही स्थिति शहर के रावली  के  इलाकों की बनी है। इन इलाकों में कई जगहों पर गंदगी के ढेर लगे होने के कारण इलाके के लोगों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। रावली मंदिर के इलाकों के साथ शहर के  अन्य अंदरुनी इलाकों में कई जगहों पर गंदगी के ढेर लगे हैं। जिनके कारण वहां से निकलना बड़ा मुश्किल हो गया है। इस बारे में लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: