Translate

Thursday, December 21, 2017

जिला महिला अस्पताल में रात्रिकालीन आने वाले डिलीवरी केसों में गंभीरता नहीं

फ़िरोज़ाबाद। जनपद के जिला महिला अस्पताल में रात्रिकालीन आने वाले डिलीवरी केसों में गंभीरता नहीं दिखाई जाती है बल्कि उन्हें गंभीर केस बताकर आगरा रैफर करने का प्रयास किया जाता है। ऐसा ही एक मामला गरीब विकलांग का प्रकाश में आया। थाना उत्तर क्षेत्र श्रीराम कालोनी कोटला निवासी हरेन्द्र सिंह की विकलांग पत्नी 30 वर्षीय रजनी की डिलीवरी होने बीती रात जिला महिला अस्पताल आई। हरेन्द्र सिंह का कहना है सारी रिपोर्ट देख बिना उसे चेक किये बगैर गंभीर केस बता कर आगरा ले जाने की बात कही। उसने बताया उसकी आर्थिक स्थिति आगरा दिखाने की नहीं है गिड़गिडाया और अपने किसी मिलने वाले आकलाबाद हसनपुर के प्रधान से फोन कराया। उन्होंने महिला सीएमएस से बात की, जिन्होंने बताया वे छुट्टी पर हैं। उनके स्थान पर डॉ एलके गुप्ता चार्ज देख रहे हैं। फिर सीयूजी नम्बर पर डॉ एलके गुप्ता को फोन किया तो किसी स्टाफ ने फोन उठाया और कहा दिखवाते हैं। इस तरह से किसी तरह उसे भर्ती कर लिया गया। फिलहाल इतनी जद्दोजेहद के बाद अब महिला भर्ती है।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: