Translate

Friday, December 8, 2017

बढ़ी विद्युत दरों को लेकर सपा ने मोर्चा खोला किया धरना प्रदर्शन

बढ़ी विद्युत दरों को लेकर सपा ने मोर्चा खोला किया धरना प्रदर्शन

आगरा। प्रदेश में बढ़ी विद्युत दरों को लेकर सपा ने मोर्चा खोल दिया और जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। सपाइयों की मांग थी कि प्रदेश सरकार इन बढ़ी हुई दरों को वापस ले ताकि पहले से ही मंहगाई के बोझ तले दबे प्रदेश के किसानों की हालात और खराब न हो।नगर निगम का चुनाव संपन्न होते ही प्रदेश सरकार ने विद्युत दरों में बढ़ोतरी कर आम जनमानस को जोर का झटका बड़े ही धीरे से दिया है। इस झटके से शहर के साथ-साथ किसान वर्ग भी परेशान नजर आ रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से इस बार सबसे अधिक विद्युत दरों में वृद्धि ग्रामीण अंचल के क्षेत्र के लिए की गयी हैं। वहीं शहर भी इस वृद्धि अछूता नजर नहीं है। विद्युत दरों की बढ़ोतरी को समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सपा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर जिला और शहर सपा पार्टी की ओर से जिला मुख्यालय का घेराव किया गया। सपाइयों ने बिजली दरों में बढ़ोतरी का विरोध करते हुए जमकर प्रदर्शन किया और वहीं पर धरने पर बैठ गए।सपा के जिला और शहर अध्यक्ष का कहना था कि भाजपा ने निगम का चुनाव जीतते ही अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। आम व्यक्ति महंगाई से पहले से ही परेशान था लेकिन भाजपा ने विद्युत दरों में बढ़ोतरी कर जले पर नमक छिड़कने जैसा कार्य किया है। इतना ही नहीं किसान वर्ग जो हमारे प्रदेश की रीढ़ की हड्डी कहा जाता है, सबसे ज्यादा मार प्रदेश सरकार ने उन्हीं को दी है। किसानों की विद्युत दरों में बढ़ोतरी इस बार शहर की अपेक्षा ज्यादा की है जिसका सपाइयों ने जमकर विरोध किया।
सपाइयों का कहना है कि भाजपा जन विरोधी नीतियों को लागू कर अपना तानाशाही रवैया सभी के सामने रख रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के बाद सपाइयों ने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और प्रदेश सरकार से बड़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग उठाई। और चेतावनी दी कि अगर प्रदेश सरकार ने बड़ी हुई बिजली दरों को वापस नहीं लिया तो फिर सपा कार्यकर्त्ता सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
सवांददाता सोनू सिंह
अक्रॉस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र
तहसील एत्मादपुर (आगरा)

No comments: