Translate

Sunday, March 4, 2018

अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार

मोहम्मदी लखीमपुर खीरी ।। दैनिक भास्कर कोतवाली पुलिस ने  अंतर्जनपदीय  वाहन चोर गिरोह  के चार सदस्यों को गिरफ्तार  कर उनके कब्जे से चोरी के 13 वाहन बरामद किए हैं  पकड़े गए वाहन चोरों में  एक 10000 का इनामी  अपराधी भी शामिल है बदमाशों के पास से पुलिस ने दो तमंचा व चार जिंदा कारतूस भी बरामद की है  मोहम्मदी कोतवाली परिसर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने बताया  कि पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन पर क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी विजय आनंद के नेतृत्व में प्रभारी कोतवाल दिलेश कुमार सिंह व उनकी टीम ने हरदोई कानपुर सहित कई थानों के वांछित अपराधी सुनील पुत्र महेश्वर निवासी थाना अतरौली  जनपद हरदोई को उसके साथी विमलेश कुमार उर्फ महात्मा  पुत्र बाबूराम , दिनेश यादव पुत्र शेर सिंह यादव व राजीव उर्फ कल्लू तीनों निवासी ग्राम खजुवा थाना मोहम्मदी  को गिरफ्तार कर  उनके कब्जे से  चोरी की दो बलेरो  एक  महेंद्रा पिकप एक  ट्रैक्टर  एक मारूती वैन तथा 8 मोटरसाइकिल बरामद की पुलिस ने इन लोगों के पास से दो अवैध देशी तमंचे  व चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए इस वाहन चोर गिरोह के मुखिया सुनील पर पहले से ही ₹10000 का इनाम घोषित है  तथा प्रदेश के विभिन्न थानों में  सुनील के विरुद्ध 13 मुकदमे पंजीकृत हैं  इसके अलावा दूसरे  अभियुक्त विमलेश कुमार उर्फ महात्मा  पर 7 मुकदमे,  दिनेश यादव पर 3 मुकदमे  तथा राजीव उर्फ कल्लू यादव पर भी 3 मुकदमे दर्ज हैं  खुलासा करने वाली टीम में  प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह निरीक्षक उमेश्वर प्रताप सिंह उप निरीक्षक जेपी यादव उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह उप निरीक्षक पुनित सिंह उप निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव आरक्षी अजयदीप सिंह श्याम सिंह प्रदीप कुमार अंकुर तिवारी पवन सिंह वरुण सिंह गौरव कुमार अजय सिंह मनोज कुमार शामिल रहे अपर पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करने वाली टीम को ₹5000 का पुरस्कार देने के लिए पुलिस अधीक्षक से संस्तुति करने की बात कही इसके अपर पुलिस अधीक्षक ने उक्त वाहन चोर गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई करने की भी बात कही 4 कुख्यात वाहन चोरों को गिरफ्तार करने और भारी मात्रा में वाहन बरामद करने पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा भाजपा नेता श्याम किशोर अवस्थी सहित तमाम लोगों ने पुलिस टीम को बधाई दी है।

दिनेश सिंह सोमवंशी ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी
अक्रॉस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र

No comments: