Translate

Saturday, March 24, 2018

वांछित चल रहे शातिर किस्म के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार

आगरा।। थाना न्यू आगरा पुलिस ने काफी समय से वांछित चल रहे शातिर किस्म के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। बताते चले रोहित पुत्र अजीत निवासी नगला बूढी, थाना न्यू आगरा, एवं गौरव पुत्र रामगोपाल निवासी सिकंदरा आगरा, को मय मोटर साईकल नम्बर UP80 AC 5748, एक तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त पूर्व मे लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। दोनो अभियुक्तों आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0स0 253/18 धारा 15 के तहत जेल भेज दिया गया है। इस अभियान मे थाना प्रभारी न्यू आगरा अनुज कुमार सहित उ0नि0 श्री अवनीश त्यागी चौकी प्रभारी दयालबाग, न्यू आगरा की मुख्य भूमीका रही है।

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: