Translate

Monday, March 26, 2018

यातायात प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता

फ़िरोजाबाद।। जीवन बहुमूल्य है जिसकी सुरक्षा करने के लिए सरकार ने अपने कदम आगे बढा दिये और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात सुरक्षा वाहन जनता के बीच जाकर जादू के माध्यम और प्रतियोगिताऐं कराकर जागरूक करने का काम किया जा रहा है। जनपद के परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश का सड़क सुरक्षा यातायात वाहन पहुॅया और वाहन चालकों को प्रशिक्षण एवं सम्बन्धित जानकारी दी। जिले के ग्यारह कालेजों के छात्र- छात्राओं ने यातायात सुरक्षा के सम्बन्ध में प्रतियोगिता में भाग लिया। विजेताओं को पुरूस्कार वितरित किये गये। जनपद के सम्भागीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्व जादूरगर द्वारा यातायात सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। वाहनों को सुरक्षित चलाने के विभन्न उपाय बताऐ गये। उपस्थित लोगों ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहे इस अभियान की तारीफ करते हुए वाहन सुरक्षित तरीके से एवं सीट बैल्ट एवं हेलमेट लगाकर चलाने की सीख हासिल की। 

कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: