Translate

Thursday, December 21, 2017

मामूली विवाद में दो लोगो को कुछ हमलावरों ने किया घायल

फ़िरोज़ाबाद ।। जनपद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव शेखूपुर हाथवंत निवासी करीब 75 वर्षीय शम्भूदयाल और उसके भाई प्रभुदयाल दोनों खेत पर थे। इसी दौरान गाँव के जाटव समाज से भोला पुत्र सुनहरी लाल की भैंस इनके खेत में घुस गयी। जिसका विरोध उक्त दोनों ने किया। जिस पर भोला की पत्नी ने शम्भूदयाल के सिर पर चप्पल मार दी। विवाद बढ़ने पर भोला ने अन्य साथियो संग लाठियां भांज दी बचाव में आये शम्भूदयाल के पुत्र 25 वर्षीय विकास को भी लाठियां मार मार घायल कर दिया। तीनो घायलो को 108 एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। यहाँ पडोसी बबलू ने ये जानकारी देते हुए बताया बचाव में आये एक पुलिसकर्मी पर भी हमलावर ने लाठियां भांज दी। शम्भूदयाल और प्रभुदयाल की हालत अत्यधिक गंभीर होने पर आगरा रैफर किया जा रहा है।

कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: