Translate

Thursday, October 25, 2018

सजना के लिए सजने लगीं महिलाएं, बाजार हुआ गुलजार

महिलाओं ने हाथ पर लगवाई मेहंदी लिखवाया सजना का नाम

आगरा ।। 27 अक्टूबर को देशभर में करवाचौथ का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में  बृहस्पतिवार से ही महिलाएं सजना के लिए सजने लगी हैं। उनके स्वागत के लिए बाजार भी सज गए हैं। कहीं महिलाएं मेहंदी लगवा रही हैं तो कहीं ब्‍यूटी पार्लर में अपनी खूबसूरती को लेकर मेकअप करवा रही हैं। किसी ने हथेली पर पिया का नाम लिखवाया तो किसी ने दिल की आकृति बनाकर उसमें खुद के साथ ही पति का नाम अंकित कराया।   बाजार में फैंसी कपड़ों की बिक्री काफी हो रही है। कुंदन वर्क और नग वर्क वाली लंबी बिंदी महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं। दुकानदारों की मानें तो इनकी खरीदारी सबसे अधिक है। इसके अलावा डिजायनर बिंदी, चूड़ी, कंगन की बिक्री बढ़ी है।  बृहस्पतिवार को तमाम महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगवाया।   कुंवारी कन्‍याएं मनचाहा वर पाने के लिए रखती हैं करवाचौथ का व्रत इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र और सलामती के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। साथ ही कुंवारी कन्‍याएं मनचाहा वर पाने के लिए व्रत रखकर चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत में शिव परिवार और सुहाग की वस्तुओं की पूजा का विधान है। ऐसे में पति की दीर्घ आयु के लिए शुभ मुहूर्त में पूजन करना श्रेयस्कर माना जाता है।

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: