Translate

Thursday, October 25, 2018

अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने राष्ट्रीय जनता पार्टी के नाम से नई राजनीतिक पार्टी का गठन किया

आगरा।। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने राष्ट्रीय जनता पार्टी के नाम से नई राजनीतिक पार्टी का गठन किया है। इसी उपलक्ष्य में राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने सेंट जॉन्स चैराहे पर मिष्ठान वितरण के साथ साथ आतिशबाजी भी की।गोविंद पाराशर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर बनाने के वादे के साथ सत्ता में आई थी। विभाग अध्यक्ष ने यह भी कहा कि 2019 लोकसभा चुनावों में यदि राष्ट्रीय जनता पार्टी सत्ता में आती है तो सभी हिंदुओ को रोजगार, किसानों का कर्ज माफी, सस्ती शिक्षा के साथ साथ महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल कर विभाग अध्यक्ष गोविन्द पाराशर, बल्देव बघेल, जिलाध्यक्ष संजय जाट, अतुल चौहान, नागेश शर्मा, अजय तोमर, जितेंद्र राजपूत, पारस राठौर, रंजीत कुमार, हिमांशु ठाकुर, आशीष कुशवाहा, पवन पाराशर आदि उपस्थित रहे।

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: