Translate

Saturday, October 27, 2018

खाकी की निगहबानी में निकलेगी झांकिया, नगर अध्यक्ष ने लिया सफाई का जायज़ा

रायबरेली।। नगर पंचायत परशदेपुर में शनिवार प्रातः होने वाले ऐतिहासिक भरत मिलाप को देर रात तक अंतिम रूप दिया गया। करीब एक सैकड़ा पुलिस कर्मियों ने नगर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। सभी झांकिया खाकी के साये में अपने स्थान से रवाना होंगी। वंही नगर पंचायत अध्यक्ष ने सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया। शनिवार प्रातः 4 बजे होने वाले ऐतिहासिक भरत मिलाप की तैयारियां की गई। नगर के करीब एक दर्जन स्थानों से निकलने वाली प्रत्येक झांकी पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संदिग्ध स्थानों पर पुलिस कर्मियों द्वारा छत पर चढ़कर निगरानी की जाएगी।छतों पर चढक़र पुलिस कर्मियों ने अपनी पोजीशन संभाल ली।5 एसओ व 8 एसआई सहित करीब एक सैकड़ा खाकी के साये में भरत-मिलाप सम्पन्न होगा। देर शाम तक नगर के चप्पे-चप्पे पर खाकी फैल गयी। चौकी प्रभारी श्रीराम पांडेय ने बताया कि सुरक्षा में कोई कमी नही आने दी जाएगी। उपद्रवियों पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल व अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला ने सभी कर्मचारियों के साथ मोटरसाइकिल से नगर में घूम-घूम कर सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया। नगर पंचायत द्वारा सभी मार्गो पर चूने का छिड़काव कराया गया।

धूमधाम से निकली शोभायात्रा

श्री रामलीला मेला कमेटी के तत्वावधान में नगर में शुक्रवार को देर शाम महावीरन मुहल्ले से भगवान राम की राजगद्दी शोभायात्रा कई मनमोहक झांकियों व बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गयी। शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं का जनसमूह उमड़ पड़ा। जगह-जगह पुष्प वर्षाकर तथा आरती उतारकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भगवान राम का रूप सत्यम अवस्थी ने, लछमण का शिवांश,सीता का अंश उपाध्याय व हनुमान का अनिमेष ने धारण किया। शोभायात्रा में मेला कमेटी अध्यक्ष  घनश्याम मिश्रा,  उपाध्यक्ष रिंकू,  उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद रायबरेली से महेश कुमार विश्वकर्मा मेला कमेटी  सहयोगी परशदेपुर, गोपाल श्रीवास्तव, राजू मोदनवाल, रामाश्रय मिश्रा, प्रदीप कृष्ण श्रीवास्तव, रामदेव मिश्रा, मोनू ,सुधीर,अनुपम श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र


No comments: