Translate

Friday, October 12, 2018

महान सम्राट अशोक की लाट अशोक स्तंभ का हुआ अनावरण

बदायूँ।। जनपद की बिसौली तहसील के ग्राम परौली में मुख्य चौराहे पर महान सम्राट अशोक की लाट अशोक स्तम्भ का अनावरण केबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री डॉ संघमित्रा मौर्य के कर कमलों द्वारा किया गया। आपको बता दें कि सर्व प्रथम डॉ संघमित्रा मौर्य ने महात्मा गौतम बुद्ध के चरणों में पुष्प अर्पित कर अखण्ड भारत का निर्माण करने वाले महान सम्राट अशोक की लाट अशोक स्तम्भ का अनावरण किया, इस मौके पर  पूर्व मंत्री  गेंदन लाल मौर्य, बिसौली विधायक कुशाग्र सागर,जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य और सुरेश बौद्ध अंतरराष्ट्रीय बौद्ध प्रचारक के साथ साथ तमाम लोग भी थे। वही अशोक स्तम्भ  परौली ग्राम की बुद्ध कमेटी द्वारा बनवाया गया है। कार्यक्रम में भगवान बुद्ध के धम्म शांति सन्देश पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हम सभी को युद्ध की नही बुद्ध की जरूरत है उनके बिचारो की जरूरत है उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है।मुख्य अतिथि के रूप मे केबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री डॉ संघमित्रा मौर्य ने ग्रामीणों से कहा कि हमको शिक्षा की ओर बढ़ना चाहिए शिक्षा ही हमारी जरूरत है उन्होंने बताया कि शिक्षा का ज्ञान होने पर हम कठिन से कठिन काम भी आसानी से कर सकते हैं।साथ ही कहा हमें लड़की और लड़के को बिना भेदभाव के खूब पढ़ाना चाहिए ताकि बच्चों का आने वाला कल उज्जवल हो।डॉ संघमित्रा मौर्य ने इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि शिक्षा का मंदिर सभी के लिए सबसे पवित्र स्थान है, क्योंकि यहां हर जाति, धर्म के लोग बिना किसी भेदभाव के एक समान शिक्षा प्राप्त करते हैं। अशोक स्तंभ के बारे में उन्होंने कहा कि यह हमारे देश का राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह हैं जो देश के गौरवशाली इतिहास का प्रमाण है। साथ ही कहा कि अपने बच्चों के लिए खूब पढ़ायें।

बदायूँ से राजू आर्या की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: