Translate

Friday, October 26, 2018

विधवा व वृद्धा पेंशन 500से 3000 तथा नियम बदलने की माँग

आगरा। समाज सेवी विजयसिंह लोधी( मुखिया) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्य नाथ जी से विधवा व वृद्धा पेन्शन के नियम को बदलने तथा पेन्शन को 500से बढाकर 3000 रुपये किये जाने की माँग की है।श्री लोधी ने बताया कि उत्तर-प्रदेश सरकार ने बर्तमान मे विधवा वी वृद्धा पेन्शन का जो नियम बनाया है वो इस कलयुग मे इन बेसहाराओ के लिये ठीक नही है क्योंकि नियम के अनुसार विधवा महिला को तभी पेन्शन मिल सकती है जव उसका बारिस 18 वर्ष से कम का हो। तथा 18वर्ष का होने पर काट दी जाती है !एसा ही वृद्धा पेन्शन धारको के साथ होता है जिनके बारिस 18 वर्ष से कम उम्र के होते है उनको पेन्शन मिल सकती है जब उनका वारिस 18 बर्ष का हो जाता है उसकी पेन्शन विभाग काट देता है !श्री योगी जी से अनुरोध है कि पूरे प्रदेश मे आंख फेलाकर देख लो कि कितने वारिस(बेटे) की शादी होने के बाद अपने वृद्ध मातापिता की देखभाल करते है, बहुत कम लोग ही अपने माता पिता की देखभाल(सेवा) दूसरी ओर बिधवा का भी यही हाल होता है ! जब उसका वारिस 18वर्ष का हो जाता है तब उसकी पेन्शन काट दी जाती है !जबकि स्थिति बिल्कुल उल्टी होती है बेचारी विधवा का हाल बहुत ही खराब हो जाता है वारिस उससे अलग हो कर अपन बच्चो को पाल रहा होता है व मुड़कर भी अपनी माँ को नही देखता तथा लडाईया और शुरू हो जाती है वो दुश्मन बन जाता है साथ ही उन्होंने अबिल्म्ब इस कानून मे सशोधन कर विधवाओ को आजीवन व वृद्धजनो को 60 वर्ष की उम्र के बाद जीवन भर पेन्शन दी जाये की अपील की । पूरे प्रदेश मे एक जांच दल गठित कर पीड़ितों के मन की बात टटोल कर पता करे, समाजसेवी विजय सिंह लोधी मुखिया ने इन विधवा व वृद्धा व दिव्यांग पेन्सन जो 500 रुपये दी जा रही है जो ऊँट के मुँह मे जीरा है ! जो इनके साथ क्रूर मजाक है इतने रुपयो से चाय भी महीने भर की नही मिल सकती आप उसे देख सकते है कि केसे इनका गुजारा हो सकता है इसलिए पेन्शन 500 से बढाकर 3000 रुपये प्रति माह की जाये।।

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: