Translate

Friday, October 12, 2018

महिलाओं ने सड़क पर चूल्हा जलाकर बनाई चाय गैस सिलेंडर को दे दी श्रद्धांजलि

तख्तियां लेकर महंगाई का किया विरोध लगाए सरकार विरोधी नारे  सौंपा ज्ञापन

आगरा । बेलगाम होती जा रही महंगाई के खिलाफ आम जनमानस का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा विरोधी पार्टियों सामाजिक संगठनों के द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के बाद अब घर की महिलाएं भी केंद व  राज्य सरकार के विरोध में सड़कों पर उतर आई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सावित्री देवी ने महिलाओं के साथ मिलकर जिला मुख्यालय का घेराव कर  केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाट सेवा संघ  के तत्वाधान में जिला मुख्यालय  पर सिलेंडर को श्रद्धांजलि दी और चूल्हे पर चाय बनाकर  सरकार से महंगाई कम करने के साथ सिलेंडर के दाम भी कम करने की मांग की  जाट सेवा संघ की महिलाओं  के साथ शामिल  कार्यकर्ताओं ने गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमत के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष जोरदार धरना प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।जिलाधिकारी  को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में गैस एवं पेट्रोलियम की बढ़ती हुई कीमतों की वजह से आकम जन मानस बहुत परेशान है। प्रदेश की जनता को बढ़ती महंगाई में घर और परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।जबकि केन्द्र में व प्रदेश में भाजपा की सरकार है महंगाई को कम करने का वादा करके केन्द्र और प्रदेश में सरकार बना ली लेकिन अभी तक गैस, तेल तथा अन्य वस्तुओं की कीमतें कम होने की बजाए दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं।

चूल्हा जलाकर जताया विरोध

आगरा जिला मुख्यालय परिसर में महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष सावित्री देवी  के नेतृत्व में महिलाओं ने चलता है जनता का दिल महंगी चीजें  रही है मिल महंगाई डायन खाए जात है रसोई गैस के बढ़ते दाम वापस लो की  तख्तिया हाथ में लेकर सरकार विरोधी नारे लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदेश में बढ़ रही महंगाई के विरोध में किए गए प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं ने भी बढ-चढ़कर हिस्सा लिया और जिला मुख्यालय पर चूल्हा जलाकर चाय  बनाकर विरोध प्रदर्शन किया  प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है गायी बढ़ती चली जा रही है इसमें किसान नौजवान छात्र और बेरोजगारों के अलावा मध्यम वर्गीय नागरिकों को परेशानी हो रही है प्रदेश में कहीं सुशासन दिखाई नहीं दे रहा महिलाएं लड़कियां इस सरकार में सुरक्षित नहीं है भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है 2013 में जब सिलेंडर ₹365 का था तब भाजपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया था लेकिन अब भाजपाइयों को नौ सौ का सिलेंडर दिखाई नहीं दे रहा खेतों की यूरिया डाई के भी दाम आसमान छू रहे हैं पेट्रोल डीजल महंगा हो रहा है प्रधानमंत्री की उज्जवल योजना मात्र दिखावा रह गई है सरकार  पेट्रोल डीजल रसोई गैस के बढ़ते दाम  वापस ले बढ़ती महंगाई के प्रदर्शन में संघ के जनपद भर से आए कई कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमें चौधरी मानवेंद्र वर्मा प्रदेश अध्यक्ष किरण चौहान शीला देवी कमला देवी ज्योति विवाह मुन्नी सत्ता मिथिलेश चौधरी  सोमवती  गुड्डू चाहर जितेंद्र सिंह विनोद निगम ज्ञान देवी दरबो देवी मनोरमा नूर बेगम नागेंद्र फौजी नरेंद्र चाहर नीरज अमित राज कुमार कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दी

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: