Translate

Sunday, October 28, 2018

पुरातत्व विभाग नही दे रहा ध्यान झाड़ियांनुमा कचराघर का अंबार

बुलंद दरवाजे के पास खत्ता घर जैसे हालात

आगरा।। फतेहपुर सीकरी को मॉन्यूमेंट कहे या अकबर की बसाई हुई लाल पत्थर की इमारत को विश्व हेरिटेज सिटी का दर्जा प्राप्त है। यहां दुनिया भर के हजारों की संख्या में प्रतिदिन देश-विदेश के पर्यटक आते रहते हैं। विश्व भर में एकमात्र बुलंद दरवाजे के नाम से अकबर की बनाई हुई इमारत वह खासतौर से बुलंद दरवाजे को निहारने के लिए देश-विदेश से पर्यटक फतेहपुर सीकरी आते हैं। जब पर्यटक अपने कैमरे में बुलंद दरवाजे व उसके आसपास के सीन को अपने कैमरे में कैद करते हैं तो विश्व भर में क्या संदेश जाता होगा,कि बुलंद दरवाजे के पास कितनी साफ-सफाई है। बताते चलें कि बुलंद दरवाजे के पास खत्ता घर जैसा क्षेत्र झाड़ियोंनुमा कचराघर जैसा अंबार लगा हुआ है। पुरातत्व विभाग इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहा मूकदर्शक बने हुए हैं। एएसआई के कर्मचारियों को काली कमाई से फुर्सत ही नहीं है। जब संवाददाता ने फतेहपुर सीकरी के पुरातत्व अधिकारी से   फोन पर बात करनी चाही तो श्रीमान जी का फोन स्विच ऑफ आ रहा था। यहां मॉन्यूमेंट या इमारत के रख-रखाव व साफ -सफाई के लिए केंद्र सरकार द्वारा फतेहपुर सीकरी हेरिटेज के लिए करोड़ों रुपए का बिल पास होता है। लेकिन अकबर के महलों का काम कुछ दिखाई नहीं देता। एएसआई के कुछ गिने-चुने कर्मचारियों की बंदरबांट से नतमस्तक है। अब देखना होगा पुरातत्व विभाग बुलंद दरवाजे के पास साफ-सफाई करवाता हैं या फिर कचरा व झाड़िया यूं ही रहेंगी।

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: