Translate

Saturday, October 27, 2018

डग्गेमार वाहनों से प्रशासन वेखबर, कभी भी हो सकता है हादसा

आगरा।। शहर में डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने के तमाम उपाय नाकाम साबित होते नजर आ रहे हैं। यहां आगरा शहर के लोगों को डग्गामार वाहनों के आतंक से निजात नहीं मिल सकी है। सबसे ज्यादा बुरी हालत आगरा के खंदौली पर है। यहां डग्गामार वाहन चालकों का कानून चलता है अधिकारी आदेश जारी करते हैं दो-तीन दिन तक उसके आदेश का पालन होता है। और उसके बाद फिर से डग्गामार वाहन चालकों की कानून चलने लगती है। डग्गेमार वाहन चालक खंदौली और टेडी बगिया के बीच सड़क पर अड़े तिरछे वाहन खड़े कर धड़ल्ले से सवारि भरते हैं। सवारियों को पकड़ पकड़ कर अपने वाहनों पर बिठाया जाता है। इसके अलावा आगरा से खंदौली और टेडी बगिया के बीच चलने वाले टेंम्पो चालकों की आराजतक से लोग परेशान हैं। यहां भी जीटी रोड पर टेंम्पो खडे कर सवारिया भरी जाती हैं। इनकी इस हरकत को रोकने के लिए तैनात यातायात सिपाही मूकदर्शक बने रहते हैं। वहीं आगरा एआरटीओ का कहना है कि डग्गामारी मुख्य रूप से आगरा मार्ग पर टेम्प चालकों के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाया जाता है और कूछ दिनों पहले 6 वाहनों को बंद और 34 वाहनों का चालान हुआ था। और बसों की डग्गामारी जलेसर रोड और आगरा से दाऊजी रोड पर है। इसमें 3 बसें बन्द हुई थी और 5 बसों का चालान हुआ था जिसमें  जुर्माना भी वसूला गया। फिर भी डग्गेमार वाहन चालक अपनी मनमानी करने से नहीं चूक रहे हैं।

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: