Translate

Sunday, February 4, 2018

15 साल के बालक आशिफ की हुई हत्या में मृतक के परिजनों के साथ ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ खोल मोर्चा

आगरा। मलपुरा थाना क्षेत्र के ककुआ गावँ में 15 साल के बालक आशिफ की हुई हत्या में मृतक के परिजनों के साथ ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों के साथ मृतक के परिजनों ने आशिफ के हत्यारों के जल्द खुलासा करने और उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाई करने की मांग रखते हुए ग्वालियर रोड को जाम कर दिया। मृतक आशिफ के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया बल्कि ग्वालियर रोड पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए हैं और उन्होंने भी पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।ग्वालियर हाइवे पर जाम की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के आलाधिकारियों ने बताया कि आशिफ के हत्यारों को ढूंढने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किन कारणों में आशिफ की हत्या हुई है। हालाँकि इस घटना में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि घटना का जल्द खुलासा कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी। काफी देर समझाने-बुझाने के बाद परिजन माने उसके बाद अंतिम संस्कार के लिए आशिफ के शव को ले जाया गया। उसके बाद ही ग्वालियर रोड से जाम हटाया गया।

No comments: