Translate

Monday, February 12, 2018

डस्टबिन को लेकर शुरू हुआ विवाद

आगरा। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के मोती महल यमुना ब्रिज के पास कुछ युवक-युवतियां और महिलाएं आपस में भिड़ गई। इस भिड़ंत के दौरान जमकर लात घूंसे चले। गाली गलौज भी हुई। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में आए दिन लड़ाई मारपीट और गाली गलौज की विवाद सामने आते हैं वही एत्माद्दौला थाना क्षेत्र लड़ाई और विवाद के लिए मशहूर हो चुका है। ताजा मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के मोती महल यमुना ब्रिज का है। यहां रहने वाले पार्षद हरिमोहन के पास कुछ लोग डस्टबिन लेने पहुंचे थे। दरअसल पार्षद हरिमोहन ने शनिवार को डस्टबिन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इसे लोगों में उत्साह कहें या फिर डस्टबिन की कमी। डस्टबिन को लेकर लोग आपस में भिड़ गए। आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि डस्टबिन को लेकर शुरू हुआ विवाद कैसे लड़ाई का संग्राम बन गया। आपस में वाद-विवाद हुआ, मारपीट हुई, गाली-गलौज हुई।लोग जमीन पर गिर कर एक दूसरे से डस्टबिन छीनने का प्रयास कर रहे थे।

सोनू सिंह जिला संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: