Translate

Wednesday, February 21, 2018

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की फरियाद सुनी

लखीमपुर-खीरी।। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील पलिया के सभागार में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने फरियादियों की फरियाद एक-एक कर सुनी और उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।उन्होनें कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है। इसलिए सभी अधिकारी रूचि लेकर प्राथमिकता के आधार पर जनसमस्याओं का निस्तारण निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करे। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होनंे कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाये। इस मौके पर कुल 160 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किये गये। जिसमें से 19 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 90, पुलिस 25, विकास 06, विद्युत, पूर्ति और कृषि के 03-03, नगर पालिका 02, गन्ना, समाज कल्याण और दिव्यांग की 01-01 और अन्य के 25 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डा0 एस0 चन्नप्पा, मुख्य विकास अधिकारी अमित सिंह बसंल, परियोजना निदेशक रामकृपाल चैधरी, सीएमओ डा0 जावेद अहमद, उपजिलाधिकारी इन्द्राकांत द्विवेदी, तहसीलदार भगवानदीन सहित जिला स्तरीय, तहसील और ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने एक दिव्यांग फरियादी कों खाद्यान्न किट (दस किलों आटा, पांच किलो चावल, दो किलो दाल, नमक, दो लीटर तेल) प्रदान किया।

दिनेश सिंह सोमवंशी ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: