Translate

Saturday, February 10, 2018

लोगों के विरोध करने पर शादी को रुकवाया गया

आगरा ।। लड़कियों को खरीदने बेचने का धंधा बन्द नहीं हो रहा है बताते चले कि मामला थाना शाहगंज क्षेत्र का है। चिंता हरण मंदिर  पर लड़की की मर्जी के बिना उसका उसका विवाह शन्नू कुशवाह निवासी जगदीशपुरा से कराया जा रहा था। लड़की का 5 साल का बच्चा भी हे। उड़ीसा से खरीद कर आगरा लाया गया था लड़की को! उड़ीसा की ही रहने वाली एक दलाल महिला ने  कुछ रुपयों की खातिर लड़की को आगरा बेच दिया। 25,000 में लड़की को खरीदा गया था!  मंदिर में  रह रहे लोगों के विरोध करने पर शादी को रुकवाया गया। पुलिस दोनों पक्षों से  पूछताछ कर रही है।

सोनू सिंह जिला संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: