Translate

Saturday, November 4, 2017

फायरिंग में गोली युवक के हाथ मे लगी,हालत गंभीर।

फ़िरोज़ाबाद।। जनपद के थाना जसराना क्षेत्र के गाँव नूरपुर सजैती निवासी 25 वर्षीय अजय पुत्र स्वर्गीय इंदल सिंह तड़के अपने खेत से बाइक द्वारा वापस लौट रहा था। इसी दौरान एक अन्य बाइक पर सवार अन्य लोगों ने उस पर फायर कर दिया  आनन फानन में हुयी फायरिंग में गोली उसके हाथ में लगी, जिसे तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। यहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा रैफर किया गया। घायल ने खुद अपने साथ घटित घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 2004 में करीब 12 वर्ष पूर्व करीब उसके पिता की हत्या जिन लोगों ने की थी उन्हीं ने सम्भवत हमला किया एक को पहचान लिया है दो अज्ञात हैं। जिसका नाम अशोक पुत्र लालाराम नूरपुर सजैती थाना जसराना है। जो कुछ दिन पूर्व ही जेल से रिहा हुआ है।
कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: