Translate

Saturday, November 4, 2017

5 नवंबर को सेना भर्ती के रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से बंद

आगरा।। 21 नवंबर को आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में होने जा रही सेना भर्ती रेली के संदर्भ में डीएम साहब ने एक प्रेस वार्ता कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता में एडीएम सिटी के पी सिंह ने बताया कि आगामी 5 नवंबर को रात्रि 12:00 बजे सेना भर्ती के रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से बंद कर दिए जाएंगे। इस सेना भर्ती में आगरा और अलीगढ़ मंडल के सभी जिलों के अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है. भर्ती के दौरान उन्हें आधार कार्ड लाना आवश्यक है।
सवांददाता सोनू सिंह
अक्रॉस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र
तहसील एत्मादपुर (आगरा)

No comments: