Translate

Tuesday, November 7, 2017

टिकट न मिलने से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता का मंदिर में रोते हुए

आगरा। पार्षद की टिकट न मिलने से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता का मंदिर में रोते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा कार्यकर्ता महेंद्र सिंह एक मंदिर में देवी मां की मूर्ति के सामने फूट-फूट कर रो रहे हैं। यह वीडियो व्हाटसअप ग्रुप में बड़ा तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता महेंद्र सिंह ने वार्ड 47 से पार्षद की टिकट लेने के लिए आवेदन किया था लेकिन शुक्रवार शाम को जारी हुई लिस्ट के अनुसार उनकी जगह राजू मेहरा को टिकट दे दी गई। जिसके बाद शनिवार को कार्यकर्ता महेंद्र सिंह एक मंदिर में पहुंचे और देवी मां की मूर्ति के सामने लेट कर जमकर आंसू बहाए और रोते हुए देवी मां से कहा कि मेरे साथ छलावा हुआ है। इस दौरान महेंद्र सिंह ने अपने पूरे शरीर पर भाजपा का बैनर लगा रखा था जिस पर उनकी शिकायत और दर्द बयां हो रहे थे।

सवांददाता सोनू सिंह
अक्रॉस टाइम्स हिन्दी समाचार
तहसील एत्मादपुर (आगरा)

No comments: