Translate

Tuesday, November 7, 2017

नवीन जैन को भारतीय जनता पार्टी ने अपना आगरा मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया

आगरा। पूर्व डिप्टी मेयर और भारतीय जनता पार्टी के सह प्रदेश कोषाध्यक्ष नवीन जैन को आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने अपना आगरा मेयर पद का प्रत्याशी घोषित कर ही दिया। भारतीय जनता पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी नवीन जैन का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। पीएनसी कंपनी में निदेशक के पद पर नवीन जैन को आगरा भाजपा मेयर पद का प्रत्याशी बनाया गया है। आगरा एससी आयोग के चेयरमैन और सांसद रामशंकर कठेरिया के लोकसभा चुनावों में जीत दिलाने के लिए अहम भूमिका निभाने वाले नवीन जैन को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने अपना मेयर घोषित कर दिया है।दरअसल भाजपा ब्रज क्षेत्र ने आगरा से प्रदेश नेतृत्व भाजपा को 3 नाम का पैनल भेजा था जिसमें सुरेंद्र गुप्ता नवीन जैन और पुरुषोत्तम खंडेलवाल के नाम प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचे थे। तीनों ही नामों के पैरोकार अपने अपने लोगों की पैरवी में लगे थे। सांसद रामशंकर कठेरिया से लेकर शहर के दो विधायकों ने लखनऊ में डेरा डाला था और पलपल की रिपोर्ट कमरे के अंदर से बाहर तक आ रही थी। कभी सुरेंद्र गुप्ता का नाम पहले नंबर पर कभी पुरुषोत्तम खंडेलवाल का नाम पहले नंबर पर तो कभी नवीन जैन पहले नंबर पर पहुंच रहे थे। गुरुवार के पूरे दिन पूरी रात और शुक्रवार के पूरे दिन होते ही शुक्रवार का सूरज ढलते ढलते भारतीय जनता पार्टी ने आगरा में अपने सूरज का उदय कर दिया और नवीन जैन को भारतीय जनता पार्टी आगरा महापौर पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया।नवीन के प्रत्याशी घोषित होने के बाद आगरा दक्षिणी आगरा छावनी आगरा उत्तरी क्षेत्र खुशी से झूम उठा। कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और नवीन जैन के नाम की घोषणा होते ही भारतीय जनता पार्टी हिंदूवादी संगठन के लोग घर पर जश्न मनाने के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान मून ब्रेकिंग से बात करते हुए आगरा भाजपा महापौर के प्रत्याशी नवीन जैन ने बताया कि कार्यकर्ताओं का लाड़ प्यार और पार्टी को खून पसीने से सीचने की मेहनत भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने दी है जिसे बखूबी निभाया जाएगा। मून ब्रेकिंग से बातचीत में नवीन जैन ने अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाई। आगरा शहर की प्रमुख समस्या पानी की किल्लत को खत्म किया जाएगा। शहर को साफ स्वच्छ बनने के लिए नगर निगम बेहतर प्रयास करेगा और कई अन्य योजनाओं को भी निगम के द्वारा शहर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

सवांददाता सोनू सिंह
अक्रॉस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र
तहसील एत्मादपुर (आगरा)

No comments: