Translate

Thursday, November 23, 2017

नगरपालिका अध्यक्ष बनते ही रायबरेली शहर का होगा विकास पूर्णिमा श्रीवास्तव

नगरपालिका अध्यक्ष  बनते ही रायबरेली शहर का होगा विकास पूर्णिमा श्रीवास्तव

रायबरेली । सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह ने क्षेत्र की जनता से नगरपालिकाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव को चुनने की अपील की।सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से कर्मठ और ईमानदार छवि वाली पूर्णिमा श्रीवास्तव को टिकट दिया गया है। क्योंकि विकास ही हमारी प्राथमिकता है। कहा कि पूर्णिमा श्रीवास्तव जी के नगरपालिका अध्यक्ष बनने के बाद शहर में गरीबों की बस्तियों और जमीनों  पर हो रहे अवैध कब्जों पर रोक लगाकर सरकारी प्रक्रिया के तहत 90 साल का पट्टा कराकर उनका मालिकाना हक दिलवाया जाएगा। क्योंकि  कांग्रेस पार्टी गरीबों की पार्टी है।अदिति सिंह ने कहा कि इस समय कांग्रेस से मैं विधायक हूँ, नगर पालिका अध्यक्ष हमारा होने से हम शहर का विकास  रफ़्तार से करा पाएंगे। कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने कहा कि पूर्णिमा श्रीवास्तव के पालिक अध्यक्ष बनने के बाद हम रायबरेली में यातायात व्यवस्था को तेजी से विकसित करेंगे।सुश्री अदिति सिंह ने कहा कि नगरपालिका के अधिकारीगण, कर्मचारीगण और खुद पालिका अध्यक्ष  जनता के बीच जाना शुरु करेंगी। जिससे लोगों को हो रही तमाम समस्याओ का निराकरण होगा।सुश्री अदिति सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के नम्बर एवं उनकी उपस्थिति जनता के बीच सुनिश्चित की जायेगी। जिससे जनता को सफाई को लेकर कोई असुविधा न हो। क्योंकि शहर में सबसे अधिक समस्यायें नाली - खंडन्जा को लेकर आती है। अगर नगर पालिका हमारे पास नही होगी तो हम सम्पूर्ण विकास करने में समर्थ नही हो पाएंगे। अदिति सिंह ने कहा कि मार्केट एवं सामाजिक स्थलों पर  महिलाओं के लिए शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध की जायेगी एवं पेयजल, बिजली एवं अन्य सुविधाएं भी जनता तक सीधे पहुंचाई जाएंगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला और पार्टी के रायबरेली शहर अध्यक्ष सैदुल हसन ने कांग्रेस की नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव को लोगों से समर्थन देने की अपील की।जिला अध्यक्ष वीके शुक्ला ने कहा कि इससे पहले चुने गए नगर पालिका अध्यक्ष की ओर से शहर का विकास नही कराया गया।  ये जनता के साथ धोखा है। इस बार जनता ऐसे लोगों को अपना समर्थन नही देगी। जनता का वोट विकास की इच्छाशक्ति रखने वाले प्रत्याशी को जाएगा, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव सबसे आगे हैं।वीके शुक्ला ने कहा कि पार्टी संगठन पूर्णिमा श्रीवास्तव के समर्थन में पूरी तरह से सक्रिय है। प्रत्याशी को हर वर्ग का साथ भी मिल रहा है। जिससे इस बार नगर पालिकाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव की विजय बिल्कुल स्पष्ट दिख रही है। जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि  चुनाव आते ही बीजेपी की ओर से स्मार्ट सिटी का राग अलापा जा रहा है। जो केवल जनता का वोट पाने का एक लुभावना वादा है। चुनाव बाद ये सब वादे हवा-हवाई हो जाएंगे। इसको रायबरेली की जनता पूरी तरह से समझ चुकी है। इसलिए अबकी बार इनके चक्कर मे नही पड़ने वाला है।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: