Translate

Tuesday, November 7, 2017

भाजपा की पार्षद प्रत्याशी नामांकन करने के लिए इतनी उत्साहित हो गईं कि बैंड बाजों की धुन पर झूम उठीं

आगरा। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन था। सभी प्रमुख दलों के मेयर प्रत्याशियों के साथ पार्षदों भी नामांकन करने नगर निगम में पहुंचे। ऐसे में भाजपा की पार्षद प्रत्याशी नामांकन करने के लिए इतनी उत्साहित हो गईं कि बैंड बाजों की धुन पर झूम उठीं। पार्षद प्रत्याशी ने रोड पर जब ठुमके लगाए, तो देखने वालों का तांता लग गया।
प्रत्याशी मशहूर टैंट व्यवसायी प्रमोद उपाध्याय की पत्नी वार्ड 37 से भाजपा की प्रत्याशी हैं। प्रमोद उपाध्याय भी इस वार्ड से पार्षद रहे हैं। उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय नामांकन करने के लिए नगर निगम निकलीं। उनके साथ समर्थकों की भारी भीड़ थी। नामांकन के इस जुलूस में बैंड बाजे वाले भी बुलाए गए थे। क्षेत्रीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। समर्थक उनके स्वागत के बाद नाच उठे, तो सीमा उपाध्याय भी खुद को नहीं रोक पाईं और उन्होंने भी रोड पर जमकर ठुमके लगाए।पार्षद प्रत्याशी को रोड पर जमकर नाचता देख लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान उनके समर्थक भी उत्साहित होकर झूम रहे थे। वहां से झूमते गाते नाचते सीमा उपाध्याय समर्थकों के साथ नगर निगम पहुंची। यहां पर उन्होंने अपना नामांकन किया लेकिन जोश और उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आ रही थी। सीमा उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र की जनता उनके साथ है। पार्षद प्रत्याशी द्वारा किया गया ये डांस चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके कुछ समर्थकों ने उनके डांस का वीडियो बना लिया। यह वीडियो व्हाट्सएप, फेसबुक पर जमकर वारयल किया जा रहा है।बताते चले सीमा उपाध्याय के पति प्रमोद उपाध्याय पूर्व पार्षद रहे है। वहीं उनके देवर भी छावनी क्षेत्र से पार्षद रहें प्रमोद उपाध्याय भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं। उनका टैंट का व्यवसाय है। भाजपा के बड़े आयोजनों में उनके द्वारा ही टैंट लगाया जाता है।

सवांददाता सोनू सिंह
अक्रॉस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र
तहसील एत्मादपुर (आगरा)

No comments: