Translate

Saturday, November 4, 2017

जयेश, नीलिमा प्रसाद के स्वागत में उमड़ पड़े शहरवासी

शाहजहांपुर। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली बार शहर आगमन पर जनपद की सीमा रेखा गुर्री चौकी पर से ही कुँवर जयेश प्रसाद व उनकी धर्मपत्नी नीलिमा प्रसाद का स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद जमुका दुराहा स्थित रिलायंस पेट्रोल पम्प पर युवाओं द्वारा स्वागत किया गया। फिर रौजा अड्डा पर समाजसेवी अवधेश मिश्रा व मोहन मिश्रा ने चाँदी का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया। और काफिले में मौजूद सभी लोगों को सुक्ष्म जलपान कराया। इसके पुत्तुलाल चैराहा, केरूगंज तिराहे पर रामचन्द्र सिंघल के नेत्रत्व में व्यापारियों ने भव्य स्वागत के साथ महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। चारखम्भा से मुड़ते हुए काशीनाथ चौक में व्याापारी नेता सचिन बाथम के नेतृत्व में व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया। पंजाब नेशनल बैंक के निकट दीप मिश्रा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। कच्चा कटरा मोड़ होते हुये घंटा घर पर अम्बेडकर जी की मूर्ति का माल्यार्पण के बाद आर्य महिला चैराहा, पंखी चौराहे से मुड़ कर निशात टाकीज मोड़ के पास बाल्मीकि जी के मंदिर में माल्यार्पण, नगर पालिका प्रांगण में शहीदों की प्रतिमाओं का माल्यार्पण किया। सदर चैराहे पर स्वागत एवं कार्यक्रम समापन हुआ। इस दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष अनिल बाजपेयी बाण,पुनीत कुमार गुप्ता भाजपा कार्यकर्ता नगर महामन्त्री संजय गुप्ता,अग्निवेश गुप्ता,जितेन्द्र नाथ तिवारी,देवेश ठाकुर ,किशोर गुप्ता , प्रतीक तिवारी,आलोक मिश्रा,आशीष त्रिपाठी,गुंजन गुप्ता,अर्जुन सिंह उज्ज्वल अवस्थी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
शाहजहाँपुर से गौरव शुक्ला की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: