Translate

Wednesday, November 1, 2017

नामांकन स्थल के अंदर तलाशी के बाद ही लोग जा सकेंगे

​फिरोजाबाद में​ नगर निकाय चुनाव के तीसरे चरण में सुहाग नगरी में वोटिंग होगी। जिले भर की सातों निकायों के 181 वार्डो के 653 बूथों पर छह लाख 95 हजार 740 वोटर वोट डालेंगे। चुनाव निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए 14 आरओ और 28 एआरओ नियुक्त किए गए हैं।
चुनाव को लेकर चार नवंबर से 10 नवंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन किया जाएगा।11 को नामांकन की जांच होगी और 13 नवंबर पर प्रत्याशी अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। 14 नवंबर को प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। मतदान 29 नवंबर को सुबह साढे सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। वही नामांकन से लेकर मतदान तक रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्थ बताते चले 29 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पुलिस सुरक्षा भी कड़ी रहेगी। नामांकन स्थल से 500 मीटर पहले ही यातायात बंद कर दिया जाएगा। केवल पैदल वाले ही लोग आ जा सकेंगे। नामांकन स्थल के अंदर तलाशी के बाद ही लोग जा सकेंगे ।नामांकन करने वाले प्रत्याशी के साथ दो लोग ही अंदर तक जा सकेंगे। बाकी लोगों को बाहर ही रोक दिया जाएगा। जुलूस के साथ कोई भी प्रत्याशी नामांकन स्थल तक नहीं जा सकेगा। साथ ही साथ आचार संहिता लगने के साथ ही जिलेभर में शस्त्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एसएसपी डा मनोज कुमार का कहना है कि जिन लोगों के पास हथियार हैं। वह शीघ्र उन्हें जमा करा दें। हथियार जमा न होने पर चुनाव के दौरान यदि कोई हिंसा होती है तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई हो सकती है। इसलिए किसी भी परेशानी से बचने के लिए शीघ्र ही शस्त्र जमा कराएं।

निकाय के अनुसार कुल वार्ड, बूथ और वोटरों की संख्या:​
​फिरोजाबाद :​ कुल 70 वार्ड, 439 बूथ, 500902 वोटर
​टूंडला:​ कुल 25 वार्ड, 52 बूथ, 43847 वोटर
​शिकोहाबाद:​ कुल 25 वार्ड, 92 बूथ, 90727 वोटर
​सिरसागंज:​ कुल 25 वार्ड, 28 बूथ, 26439 वोटर
​जसराना:​ कुल 11 वार्ड, 11 बूथ, 9622 वोटर
एका : कुल 15 वार्ड, 21 बूथ, 18614 वोटर
​फरिहा:​ कुल 10 वार्ड, 10 बूथ, 5589 वोटर
​कुल--181 वार्ड, 653 बूथ, 695740 वोटर​

​जिले भर की स्थिति एक नजर में:​ 
सात निकाय:​ एक नगर निगम, तीन नगर पालिका और तीन नगर पंचायत
कुल मतदाता:​ छह लाख, 95 हजार 740 मतदाता
​पुरूष मतदाता:​ तीन लाख 72 हजार 542
​महिला वोटर:​ तीन लाख 23 हजार 198
​कुल वार्ड:​ 181
​मतदान केन्द्र:​   260
​कुल बूथ​- 653

कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: