Translate

Monday, July 31, 2017

सलोंन थाना में डकैती को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफास्ट 6 अभियुक्त गिरफ्तार

सलोंन थाना में डकैती को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफास्ट 6 अभियुक्त गिरफ्तार

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

रायबरेली ।। पुलिस अधीक्षक की कड़ाई व सख्त आदेशो का पालन अब कर रही है जिले की पुलिस। बताते चले कि सलोंन पुलिस को मिली बड़ी सफलता। सलोंन थाना में 30 जुलाई को डकैती का प्लान बना रहे 6 अभियुक्तो को सलोंन पुलिस व पुलिस अधीक्षक के आदेश व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सलोंन के कुशल में थाना अध्यक्ष सलोंन व प्रभारी सर्विलांस सेल स्वाट टीम को लगाया गया जिसके पश्चात थाना अध्यक्ष सलोंन व प्रभारी सर्विलांस सेल स्वाट टीम के नेतृत्व में टीम का गठन कर घटना का अनावरण हेतु सख्त निर्देश भी दिए इस संबंध में थाना सलोंन मु0 आ0 स0 258/2017 धारा -399/401 भादवि व म0 आ0 स0 -259/2017 धारा 3/25 आर्म एक्ट पंजीकृत किया गया तथा थाना दीह में म0 आ0 स0 -125/2017 धारा - 380/411 भादवि व म0 आ0 स0 - 127/2017 धारा 380/411 भादवि पंजीकृत किया गया ।गिरफ्तार अभियुक्तो में निजाम अहमद पुत्र स्व0 लतीफ अहमद निवासी बढ़ा घोसियाना थाना कोतवाली नगर रायबरेली , संजय वर्मा उर्फ संतन भंगी पुत्र फूलचंद वर्मा निवासी 3/76 शुक्ला गंज गांधी नगर थाना शुक्लागंज  जनपद उन्नाव व मो0 शोराब पुत्र मो0 हुसैन निवासी 11/31 ग्वाल टोली निकट पटरी मयूर होटल थाना ग्वाल टोली जनपद कानपुर तथा अब्दुल कलाम पुत्र स्व0 हाजी अब्दुल गफूर निवासी 80/20 कुली बाजार बूचड़खाने थाना शाहीनाबाद जनपद कानपुर , तालिब रसीद पुत्र स्व0 अब्दुल रसीद निवासी 105/313 थाना लखनऊ और मो0 सुहैल पुत्र स्व0 इसरत निवासी ग्राम सुलेमान पुर थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी वर्तमान पता मछली महल कोल्ड स्टोर के सामने थाना केसर बाग जनपद लखनऊ के पास से 1, एक अदद तमंचा 315 बोर  दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर। 2, अदद आला नकब 3, एक चाभी का गुटखा। 4, चांदी के जेवर सवा किलो ग्राम 5, सोने के जेवर 40 ग्राम आदि माल बरामद हुआ ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस व सर्विलांस टीम में उ0 नि0 आशीष कुमार द्विवेदी प्रभारी सर्विलांस सेल स्वाट टीम, आरसी संतोष कुमार सिंह सर्विलांस सेल, आरसी मनोज कुमार सिंह स्वाट टीम, आरसी पंकज सिंह यादव स्वाट टीम ,आरसी पवन कुमार स्वाट टीम आरसी अरूण कुमार सिंह सर्विलांस सेल / स्वाट टीम और थाना कोतवाली सलोंन उ0 नि0 गौडीन शुक्ला, उ0नि0 राम किशोर , मुख्य आरसी राज किसोर रावत ,मुख्य आरसी हरि शंकर वर्मा ,आरसी नरेंद्र कुमार आरसी रमाकांत आदि ने डकैती गैंग का खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों की SP साहब ने प्रशंसा की।

No comments: