Translate

Tuesday, July 25, 2017

शासन द्वारा कन्याओं व महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा के लिए सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार व्यापक स्तर से किया जायें - जिलाधिकारी

शासन द्वारा कन्याओं व महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा के लिए सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार व्यापक स्तर से किया जायें - जिलाधिकारी

अक्राॅस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र
शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया है कि शासन द्वारा कन्याओं व महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा के लिए सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार व्यापक स्तर से किया जाये। हिन्दी दैनिक हिन्दुस्तान द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वाधान में कन्या शिक्षा एवं महिला कल्याण तथा सुरक्षा अभियान समारोह का मण्डल स्तर पर आयोजन किये जाने तथा हिन्दुस्तान समूह द्वारा निर्धारित तिथि पर मण्डल मुख्यालय पर संगोष्ठी व समारोह के आयोजन के साथ ही प्रिंन्ट मीडिया के माध्यम से कन्या एवं महिला कल्याण तथा सुरक्षा के लिए संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने तथा मण्डल से चयनित 20 कन्याओं में से 3 श्रेष्ठ कन्याओं को लखनऊ में  आयोजित मुख्य समारोह में मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम में कन्या शिक्षा एवं महिला कल्याण तथा सुरक्षा अभियान योजनाओं से जुड़े शासकीय विभागों के अधिकारियों को आमंत्रित किये जाने की अपेक्षा की गयी है। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि समारोह मंे मण्डल के समस्त जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक कन्या शिक्षा, महिला कल्याण, समाज कल्याण तथा विकास योजना से जुड़े अधिकारी प्रतिभाग कर प्रदेश सरकार द्वारा कन्याओं/महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उनके द्वारा अवगत करायी जाने वाली समस्याओं का यथासम्भव निराकरण करें। उन्होंने जनपद के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हंै कि इस कार्यक्रम में कोई शिथिलता न बरती जाये। कार्यक्रम आयोजन एवं उपर्युक्त स्थल की व्यवस्था के सम्बन्ध में हिन्दुस्तान समूह के प्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया जायेगा।

No comments: