Translate

Sunday, July 23, 2017

रेस्टोरेंट के पार्टनर व बीसी संचालक संजीव गुप्ता रहस्यमय तरीके से लापता

रेस्टोरेंट के पार्टनर व बीसी संचालक संजीव गुप्ता रहस्यमय तरीके से लापता

फ़िरोजाबाद।।उद्यमी और हाईवे स्थित रेस्टोरेंट के पार्टनर व बीसी संचालक संजीव गुप्ता शनिवार शाम रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। वह पौने छह बजे करीब रेस्टोरेंट से घर के लिए निकले, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। उनके दोनों फोन भी तभी से बंद हैं। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस टीमें देर रात उद्यमी की तलाश में जुटी थीं। बताते चले संजीव गुप्ता शहर के एक चूड़ी कारखाने के साथ ही सागर रत्ना रेस्टोरेंट में भी पार्टनर हैं। रीयल एस्टेट के प्रोजेक्ट से जुड़े संजीव का बीसी का भी काम है सूत्रों के मुताबिक संजीव की बीसी विदेशो में खुलती थी यानिकि संजीव का बीसी का काम अंतराष्ट्रीय स्तर पर था।शनिवार को वह अपने रेस्टोरेंट गए थे। परिजनों के मुताबिक शाम पौने छह बजे करीब वह रेस्टोरेंट से कार यूपी 83 एसी 4100 से घर के लिए निकले, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने परिचितों को जानकारी दी, तो कई परिचित संजीव के घर पर पहुंच गए। इसके बाद अधिकारियों को जानकारी दी। इस पर पुलिस अलर्ट हो गई। जिले के सभी थानों की पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। इधर, संजीव के लापता होने की खबर पर उद्योग जगत में सनसनी फैल गई। सूत्रों की मानें, तो देर रात तक किसी ने परिजनों से संपर्क नहीं किया है। बाद में थाना टूंडला के प्रभारी उनके घर पहुंचे। देर रात उनकी पत्नी सारिका ने अपहरण की आशंका की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने कहा है कि उनकी शाम 5.30 बजे पति से बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि रेस्टोरेंट में मीटिंग खत्म हो गई है और वे घर के लिए निकलने वाले हैं। उसके बाद से उनके दोनों मोबाइल स्विच ऑफ जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो पिछले दिनों संजीव गुप्ता सूदखोरी के मामले में भी सुर्खियों में रहे थे। सुहाग नगर निवासी एक महिला की तहरीर पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। उद्यमी के ऑर्चिड ग्रीन स्थित आवास पर देर शाम से ही उद्यमियों का तांता लगा रहा। उद्यमी प्रदीप गुप्ता, प्रदीप मित्तल पम्मी, राजनरायन गुप्ता उर्फ मुन्ना, विन्नी मित्तल, विवेक अग्रवाल, अमित अग्रवाल गोल्डी, संतोष अग्रवाल, नगर विधायक मनीष असीजा, मनीष बंसल, मुकेश बंसल, जगदीश अग्रवाल, नितिन बंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम सिंह यादव, के साथ ही भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, अमित गुप्ता और विकास पालीवाल सहित शहर के अन्य लोग भी पहुंचे। उद्यमी संजीव के लापता होने की जानकारी मिली है। फोन बंद जा रहे हैं। अपहरण की आशंका पर पुलिस की टीमें तलाश में जुटी हैं। सर्विलांस टीम भी सक्रिय हो गई है। शहर में इस अपरहण को लेकर तरह - 2 की अफवाहे चल रही है जिसमें कुछ लोगो का ये भी कहना है कि उक्त व्यापारी संजीव गुप्ता पर करोड़ो रूपये का कर्ज है जिसके चलते ये भूमिगत / गायब हुए है सच क्या है ये तो आने वाला समय ही बताएगा ।

कश्मीर सिंह ब्यूरो चीफ फ़िरोजाबाद
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: