Translate

Friday, July 21, 2017

22 जुलाई को जन जागरूकता हेतु जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान रथ एवं स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन होगा

22 जुलाई को जन जागरूकता हेतु जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान रथ एवं स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन होगा


अक्राॅस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र
शाहजहाँपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने बताया है कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के पत्रांक स्कूल चलो अभियान/सामु0सह0/1245/2017-18 15.06.2017 में निहित निर्देशों के अनुपालन में 06 से 14 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चों को स्कूल में नामांकित कराने हेतु 01 जुलाई से 31 जुलाई, तक ‘‘स्कूल चलो अभियान’’ जनपद में संचालित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि उक्त अभियान के परिपेक्ष्य में 22 जुलाई को जन जागरूकता हेतु जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान रथ एवं स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली 22 जुलाई को प्रातः 9 बजे प्रांगण राजकीय इण्टर कालेज से प्रारम्भ होकर जेल रोड अण्टा चैराहा होते हुए शहीद उद्यान में समाप्त होगी। रैली का शुभारम्भ माननीय जनप्रतिनिधि/जिलाधिकारी श्री नरेन्द्र कुुमार सिंह द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। इस रैली मंे आप सादर आमंत्रित हैं।

No comments: