Translate

Thursday, July 20, 2017

आखिरकार भाजपा ने कर ही दिया जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव का तख्ता पलट जिला मुख्यालय पर भारी पुलिस बल के साए में हुआ मतदान जिसमें समाजवादी पार्टी को मुहँ की खानी पड़ी है

आखिरकार भाजपा ने कर ही दिया जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव का तख्ता पलट जिला मुख्यालय पर भारी पुलिस बल के साए में हुआ मतदान जिसमें समाजवादी पार्टी को मुहँ की खानी पड़ी है

फ़िरोजाबाद।।मामला उत्तर प्रदेश के शहर फिरोजाबाद का हैं आपको बता दे कि कुछ दिन पहले ही भाजपा के स्थानीय नेताओं द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव के खिलाफ लाया था अविश्वास प्रस्ताव जिसके तहत आज जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के साथ भारी फ़ोर्स के साए में आज मतदान हुआ जिसमें 24 जिला पंचायत सदस्यों ने भाजपा के पक्ष में वोट डाले वहीँ महज 9 सदस्य समाजवादी पार्टी के पक्ष में रहे परिणाम स्वरुप जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव की कुर्सी चली गयी जिसके बाद उन्होंने कहा कि हम फैसले का स्वागत करते है साथ ही आगे भी हमारा संघर्ष जारी रहेगा | इस तख्ता पलट का श्रेय भाजपा के पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, नगर विधायक मनीष असीजा, हनुमंत बधेल, अवनीश तेनगुरिया उर्फ़ गम्मा पहलवान, भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष बनवारी लाला वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द पचौरी, महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, रमाकांत उपाध्याय आदि को जाता है | इस तख्ता पलट से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है जिसके चलते समाचार लिखे जाने तक शहर में जगह जगह मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम होना शुरू हो गया है | भाजपा के पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है |

कश्मीर सिंह ब्यूरो चीफ फ़िरोजाबाद
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
फोन नंबर 9917086925

No comments: