Translate

Monday, May 18, 2020

अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से महिला की मौत


मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी।। कोतवाली रेहरिया क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम साहबगंज  के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मृत्यु हो गयी।जानकारी के अनुसार मृत महिला ग्राम नरसिंहपुर थाना हैदराबाद की निवासी थी।मृतिका माधुरी (42 वर्ष)पत्नी हरिप्रसाद अपने लड़के सचिन कुमार के साथ मायके से ससुराल जा रही थी। तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से माधुरी गंभीर रूप से घायल हो गई।सूचना मिलते ही रेहरिया चौकी इंचार्ज मनीष कुमार पाठक व समाजसेवी शिवम राठौर द्वारा एक निजी वाहन से रास्ता खराब होने के बावजूद मात्र 26 मिनट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी ले जाया गया।जहाँ डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दिनेश सिंह समवंशी ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: